सुशासन तिहार-2026 के तहत कोतबा में चला स्वच्छता श्रमदान अभियान

Posted On:- 2026-05-13




रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा में जनसमस्या निवारण शिविर के साथ स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। यह आयोजन जनसेवा के साथ-साथ स्वच्छता एवं जनजागरूकता का प्रभावी मंच बनकर सामने आया।शिविर के दौरान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, नालियों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई। स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निपटान करने की अपील की।

नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जहां एक ओर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक श्रमदान अभियानों से न केवल नगर की स्वच्छता सुनिश्चित होती है, बल्कि नागरिकों में सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।



Related News
thumb

’पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने छोड़ा विशेष प्रोटो...

वैश्विक ऊर्जा संकट, बढ़ती ईंधन खपत तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री...


thumb

सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब लोगों के लिए सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह शासन की योजनाओं को सीधे जरूरतमंदो...


thumb

प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने निगरानी और समीक्षा तेज ...


thumb

आरती जगत को द्वितीय बालिका जन्म पर मिली 6 हजार रुपए की सहायता’

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। म...


thumb

हर घर पहुँचा जल:चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बना बदलाव की मिसाल’

भैरमगढ़ विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन ला दिया है। अब गांव के हर घर तक नल के मा...


thumb

’प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने के आह्वान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ की मह...