रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को सकारात्मक रूप देते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी मितव्ययता बरतने का आव्हान किया है।
राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री की अपील को न केवल स्वयं लागू किया बल्कि राज्य शासन से भी यह अपेक्षा की है कि तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाए।
राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सभी उल्लेखित बिन्दुओं, निजी वाहन का उपयोग कम करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने तथा घरेलु संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में आम जनता से विशेष अपील की है।
उन्होने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। आम लोगों से अनुरोध किया है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग और इलेक्ट्रॉनिक चलित वाहनों का उपयोग करें। घरेलू गैस की खपत को नियंत्रित एवं आवश्यकता आधारित रखने का भी आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी और संसाधनों के संतुलित उपयोग से ही हमारा देश भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकेगा।
केंद्र सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले का रायपुर सराफा एसोसिएशन ने स्वागत किया है
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप...
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत कई वरिष्ठ दिग्गजों की छुट्टी कर नए युवा चेहरों को शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है