भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव: कई दिग्गज बाहर, युवा चेहरों को मिली जगह

Posted On:- 2026-05-13




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत कई वरिष्ठ दिग्गजों की छुट्टी कर नए युवा चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने पुरानी कोर कमेटी से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

इनकी जगह नई कोर कमेटी में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी और वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल को जगह दी गई है। इस फेरबदल को भाजपा की आगामी विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी में नई पीढ़ी और कैबिनेट मंत्रियों को सीधे निर्णय लेने वाली कोर टीम में अहमियत दी गई है। 

इस पूरी बैठक और बदलाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता बैठक से अनुपस्थित रहे, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, फेरबदल पर मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी के साथ “सौतेला व्यवहार” नहीं हुआ है, बल्कि यह एक सामान्य सांगठनिक प्रक्रिया है।



Related News
thumb

मितानिन के घर विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है


thumb

CGPSC 2021 मामला: हाई कोर्ट के आदेश के बाद 11 डिप्टी कलेक्टर्स को म...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप...


thumb

राज्यपाल डेका ने अपने काफिले से वाहन कम किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में की गई अपील को सकारात्मक रूप देते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में चलने ...


thumb

सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है


thumb

बालोद में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

बालोद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। घटना राजहरा नगर के दास पान ठेला चौक के पास हुई, जहां बीएसपी की सीवरेज पाइ...