NH-30 चौड़ीकरण में बड़ा घोटाला: स्वीकृत क्षेत्र छोड़ दूसरे भूभाग में काट दिए हजारों पेड़

Posted On:- 2026-05-08




रायपुर (वीएनएस)। धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) के चौड़ीकरण कार्य में भारी लापरवाही और अनियमितता का मामला सामने आया है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि स्वीकृत एलाइनमेंट से बाहर जाकर हजारों पेड़ों की अवैध कटाई कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 में धमतरी-जगदलपुर मार्ग के उन्नयन के लिए बालोद, कांकेर, कोण्डागांव और बस्तर जिलों की 402.423 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति दी गई थी। परियोजना के तहत केशकाल वनमंडल में कुल 10 हजार 731 पेड़ों की कटाई स्वीकृत की गई थी। इसमें फरसगांव-बड़ेडोंगर क्षेत्र के 1,545 और केशकाल परिक्षेत्र के 9,186 वृक्ष शामिल थे।

वन विभाग की संयुक्त जांच टीम ने खुलासा किया कि सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट से बाहर जाकर करीब 8 हजार 159 पेड़ काट दिए गए। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब मार्च 2026 में लोक निर्माण विभाग (एनएच) ने सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया। जांच में यह भी सामने आया कि गलत क्षेत्र में कटाई होने के कारण अब मूल स्वीकृत एलाइनमेंट में सड़क निर्माण के लिए 6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों की कटाई करनी पड़ेगी।

इस खुलासे के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे लोक निर्माण विभाग को इतनी बड़ी अनियमितता की जानकारी क्यों नहीं हुई। मामले में लापरवाही या मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।

उच्चस्तरीय निर्देश मिलने के बाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। वन विभाग ने भविष्य में ऐसी त्रुटियों से बचने के लिए एलाइनमेंट में चिन्हित पेड़ों का दोबारा तकनीकी सत्यापन शुरू कर दिया है।

विभाग ने वर्ष 2016-17 में स्वीकृत क्षेत्र से बाहर हुई वृक्ष कटाई के लिए जिम्मेदार तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया है। मामले ने पर्यावरण संरक्षण और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Related News
thumb

ताड़मेटला नरसंहार केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ताड़मेटला नरसंहार मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार...


thumb

अंबिकापुर में रिजर्व फॉरेस्ट पर चला बुलडोजर, 200 एकड़ वनभूमि से हटा...

बिकापुर में संरक्षित वन भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर महामाया ...


thumb

20 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाश...


thumb

कुएं से निकला तेंदुआ, गांव में मची भगदड़: रेस्क्यू के दौरान भागा, त...

बालोद जिले के जगतरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुएं में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू करते वक्त वह अचानक बाहर निकलकर गांव की ओर भा...


thumb

निगम मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार आज

शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करने सुशासन तिहार 2026 चलाया जा रहा है।