20 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Posted On:- 2026-05-08




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। चरमा में 3 सेंटीमीटर और गरियाबंद में 1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रहा।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण मध्य प्रदेश, अंदरूनी ओडिशा और पूर्वी बिहार के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी सिस्टम के कारण गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ की स्थिति बन रही है।

राजधानी रायपुर में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। खासतौर पर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



Related News
thumb

ताड़मेटला नरसंहार केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ताड़मेटला नरसंहार मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार...


thumb

अंबिकापुर में रिजर्व फॉरेस्ट पर चला बुलडोजर, 200 एकड़ वनभूमि से हटा...

बिकापुर में संरक्षित वन भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर महामाया ...


thumb

NH-30 चौड़ीकरण में बड़ा घोटाला: स्वीकृत क्षेत्र छोड़ दूसरे भूभाग मे...

धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) के चौड़ीकरण कार्य में भारी लापरवाही और अनियमितता का मामला सामने आया है।


thumb

कुएं से निकला तेंदुआ, गांव में मची भगदड़: रेस्क्यू के दौरान भागा, त...

बालोद जिले के जगतरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुएं में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू करते वक्त वह अचानक बाहर निकलकर गांव की ओर भा...


thumb

निगम मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार आज

शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करने सुशासन तिहार 2026 चलाया जा रहा है।