निगम मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार आज

Posted On:- 2026-05-08




भिलाईनगर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार शासकीय काम काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमो का प्रभावी क्रियान्वयन करने सुशासन तिहार 2026 चलाया जा रहा है। जिसके तहत आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्व निराकरण करना, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का समीक्षा करना तथा विकास कार्यो को गति प्रदान करना है। 

सुशासन तिहार 2026 शिविर का आयोजन 8 मई को निगम मुख्य कार्यालय परिसर में वार्ड क्रं. 09 राजीव नगर सुपेला, वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड क्रं. 11 फरीद नगर, वार्ड क्रं. 12 रानी अवंती बाई कोहका, वार्ड क्रं. 13 पुरानी बस्ती कोहका, वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन एवं वार्ड क्रं. 18 कान्ट्रेक्टर कालोनी हेतु रखा गया है। इस शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। इस शिविर के नोडल अधिकारी सह कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी सह सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू होगें। नागरिक कार्यालयीन समय में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। साथ ही अपने समस्याओ का निराकरण एवं योजनाओं का लाभ उठा सकते है। 

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सभी नागरिको से अपील करता है कि शिविर स्थल पर निर्धारित तिथि में उपस्थिति होकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकते है। यह शिविर अपकी समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित किया गया है, इसका भरपुर लाभ उठावें।



Related News
thumb

ताड़मेटला नरसंहार केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ताड़मेटला नरसंहार मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार...


thumb

अंबिकापुर में रिजर्व फॉरेस्ट पर चला बुलडोजर, 200 एकड़ वनभूमि से हटा...

बिकापुर में संरक्षित वन भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर महामाया ...


thumb

NH-30 चौड़ीकरण में बड़ा घोटाला: स्वीकृत क्षेत्र छोड़ दूसरे भूभाग मे...

धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) के चौड़ीकरण कार्य में भारी लापरवाही और अनियमितता का मामला सामने आया है।


thumb

20 से ज्यादा जिलों में यलो अलर्ट, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाश...


thumb

कुएं से निकला तेंदुआ, गांव में मची भगदड़: रेस्क्यू के दौरान भागा, त...

बालोद जिले के जगतरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुएं में फंसे तेंदुए का रेस्क्यू करते वक्त वह अचानक बाहर निकलकर गांव की ओर भा...