उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चैधरी आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अंतर्गत कांकेर विकासखण्ड के ग्राम माकड़ीखूना में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सामग्री वितरित की।
सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत ग्राम माकड़ीखूना में आज आयोजित शिविर में वित्त मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से माओवाद को समाप्त करने के नामुमकिन कार्य को प्रदेश सरकार ने केंद्र के सहयोग से मुमकिन कर दिखाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए और मेहनतकश किसानों को उनका हक दिलाया, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं। मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से तेन्दूपत्ता खरीद रही है। इस तरह प्रदेश के साथ-साथ कांकेर जिले के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में बस्तर में अनेक संभावनाएं हैं, जिसके अनुरूप बस्तर के विकास के लिए सरकार द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
सांसद भोजराज नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय तक लाल आतंक का दंश झेल रहे बस्तर को केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सरकार ने माओवाद को खत्म किया। अब गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान सभी के लिए सरकार योजनाओं के जरिए सतत सर्वांगीण विकास कर रही है। कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत कामकाज को परखने व जानने के लिए सरकार गांव-गांव में दस्तक दे रही है। इसके पहले, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत 14 अधोसंरचना और 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीण अवश्य लें।
शिविर में वित्त मंत्री चौधरी ने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सामग्री वितरित की। इसके तहत खाद्य विभाग द्वारा 03 हितग्राही ईश्वरी, जयंती और सविता को राशन कार्ड प्रदाय किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जितेन्द्री कौशिक को रसोई गैस कार्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंगाबाई यादव को मंत्री चौधरी ने आवास की चाबी सौंपी। साथ ही 04 ग्रामीण महिला लक्ष्मी, कविता, भारती और सुरेखा को मनरेगा जाॅब कार्ड तथा 05 अन्य हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण अनुशंसा स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर एसपी निखिल राखेचा, नगरपालिका अध्यक्ष कांकेर अरूण कौशिक, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, नागरिक महेश जैन सहित जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण :
वित्त मंत्री चैधरी ने कांकेर शहर प्रवास के दौरान घड़ी चौक के समीप निर्माणाधीन नालंदा परिसर (सेंट्रल लाईब्रेरी) का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस दौरान चौधरी ने नगर के हृदय स्थल में स्वच्छ एवं हरियाली युक्त वातावरण में बनाए जा रहे नालंदा परिसर की सराहना की। इस अवसर पर कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष कौशिक एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...