अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत केसमा के निवासी किसान गजानंद कुमार पैकरा को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान किया गया। कार्ड प्राप्त करते ही गजानंद के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने इसे अपनी खेती-किसानी के लिए एक नया जीवनदान बताया।
समय पर खाद-बीज की चिंता हुई दूर :
हितग्राही गजानंद कुमार पैकरा ने बताया कि उनके पास पहले किसान क्रेडिट कार्ड नहीं था, जिससे कृषि कार्यों के लिए पूंजी जुटाने में उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने योजना के लाभ हेतु सुशासन तिहार में आवेदन किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जन समस्या निवारण शिविर के मंच से उन्हें केसीसी कार्ड सौंपा गया। गजानंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ’अब इस कार्ड के माध्यम से मैं अपनी खेती-बाड़ी ढंग से कर पाऊंगा। समय पर खाद और उन्नत बीज ले सकूंगा, जिससे मेरी पैदावार बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
संवेदनशील सरकार का जताया आभार :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए गजानंद ने कहा कि यह शासन सीधे किसानों के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने त्वरित लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को मिला मौके पर लाभ :
उल्लेखनीय है कि जिले में 10 जून तक चलने वाले ‘सुशासन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य शासन की लोक हितग्राही मूलक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में न केवल गजानंद को केसीसी प्रदान किया गया, बल्कि विभिन्न विभागों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।
कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के लिए करीब 9 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसका शत-प्रतिशत निराकरण किया गया है उन्होंने कहा केसीसी कार्ड मिलने से गजानंद जैसे सीमांत किसानों को साहूकारी ऋण के चंगुल से मुक्ति मिलेगी और वे शासन की रियायती ब्याज दरों पर ऋण सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...