बैठक 14 मई को

Posted On:- 2026-05-06




महासमुंद (वीएनएस)। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की बैठक गुरुवार 14 मई को शाम 4ः30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिले के बैंकिंग कार्यों, वार्षिक जिला साख योजना, सीडी रेशियो, शैक्षिक ऋण, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी एवं मत्स्य पालन ऋण प्रकरणों सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड वितरण तथा शासन प्रायोजित विभिन्न स्वरोजगार एवं बैंक ऋण योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। सभी बैंकर्स एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी एवं उपलब्धि आंकड़ों सहित निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।




Related News
thumb

सुशासन तिहार : जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभाव...

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...


thumb

सुशासन तिहार के संकल्प से संवर रही किसानों की तकदीर केसमा के गजानंद...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...


thumb

खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत व फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते 3 हा...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...


thumb

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम : तेंदुकोना में चालानी कार्यवाह...

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...


thumb

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत जिले में सघन जांच जारी

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...