सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, ग्रामीणों के चेहरों पर दिखी खुशी

Posted On:- 2026-05-06




प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाभी, 3 श्रमिकों का तत्काल बना श्रम कार्ड

जशपुरनगर (वीएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से पहुंचकर लोगों की मांगों और समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस पहल से आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। 

सोमवार को खूंटी टोली में आयोजित शिविर में अनेक आवेदनों का मंगलवार  को खूंटी टोली में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन हितग्राहियों की समस्याएं तत्काल हल हुईं, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए मकानों की खुशियों की चाभी सौंपी गई, वहीं 2 हितग्राहियों को नए मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 3 महिलाओं के श्रम कार्ड भी तत्काल बनाए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारियरडांड के संतोष कुमार सोनी, तुलसी राम चक्रेश और भोला साहू तथा ग्राम पंचायत खूंटी टोली के मीना पैंकरा और विश्वनाथ राम को आवास पूर्ण होने पर चाबी प्रदान की गई। वहीं ग्राम पंचायत फरसाजुडवाइन की जूलिया और फूलजेनाश मिंज को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा शिविर में ही सुरेखा चक्रेश, संगीता चक्रेश और तपस्विनी चक्रेश का श्रम कार्ड तत्काल बनाया गया। श्रम कार्ड बनने से इन हितग्राहियों को दुर्घटना बीमा, पेंशन, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। हितग्राहियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल वास्तव में आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता।




Related News
thumb

सुशासन तिहार : जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभाव...

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...


thumb

सुशासन तिहार के संकल्प से संवर रही किसानों की तकदीर केसमा के गजानंद...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...


thumb

खनिज विभाग की कार्रवाई, रेत व फर्शी पत्थर का अवैध परिवहन करते 3 हा...

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...


thumb

बैठक 14 मई को

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...


thumb

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम : तेंदुकोना में चालानी कार्यवाह...

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...


thumb

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत जिले में सघन जांच जारी

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...