जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटी टोली में जनगणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक टिकेश्वर साय पैंकरा से संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
प्रगणक ने बताया कि वे शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र कर उसे HLO (House Listing Operation) ऐप में दर्ज कर रहे हैं। कलेक्टर व्यास ने प्रगणक को निर्देशित किया कि सभी जानकारी पूरी सावधानी और प्रमाणिकता के साथ दर्ज करें, क्योंकि यह डेटा शासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लू से बचाव हेतु कलेक्टर ने प्रगणक को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य सुचारू रूप से और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनगणना के प्रथम चरण 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, इसमें मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में प्रगणक प्रत्येक घर और भवन का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें क्रमांकित कर रहे हैं। साथ ही मकान का प्रकार कच्चा या पक्का, निवासियों की संख्या तथा घर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी डिजिटल माध्यम से संकलित की जा रही है।
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...