जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 07 मई 2026 को बगीचा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत नन्हेसर, दुलदुला जनपद के ग्राम सिमड़ा एवं फरसाबहार जनपद के ग्राम बनगांव में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नन्हेसर के शिविर में नन्हेसर, चम्पा, ईचोली, बेडेकोना, फुलझर, बेडार, उकई, कोदोपारा, चलनी, मरंगी, एकम्बा, छिछली श्अ, डुमरकोना एवं हर्राडीपा के ग्रामीण शामिल होंगे। सिमड़ा के शिविर में सिमड़ा, केंदापानी, मयूरचुन्दी, गटटीबुडा, गोडअम्बा, चटकपुर, सिरिमकेला, सपधरा, करडेगा, मकरीबंधा, डोभ, चराईडांड, भूसडीटोली, खटंगा एवं बासुदेवपुर के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम बनगांव के शिविर में बनगांव, धौरासांड, हेटघींचा, खुटगांव, फरसाबहार, तुबा, पण्डरीपानी, बोखी, कन्दईबहार, पगुरा बहार, भगोरा, मेण्डर बहार, सहसपुर एवं सीमा बारी के ग्रामीण जन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...