जशपुरनगर (वीएनएस)। आरा की मुख्य सड़क पर तूफान के कारण गिरे पेड़ को हटा दिया गया है। जशपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रशासन को पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर टीम भेजकर पेड़ को हटा दिया गया और मार्ग को सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति अधिक समय तक नहीं रही और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा अथवा प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न किसी भी बाधा को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान किया जाता है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुविधा सर्वोपरि है और ऐसी परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल एवं बकावंड विकासखंड के कोलावल में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के ...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत विकासखण्ड उदयपुर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगा...
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुड़ियाडीह रेत खद...
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...