सरगुजा संभाग की बैठक में खरीफ-26 के लिए कार्ययोजना तय की गई

Posted On:- 2026-05-06





रायपुर(वीएनएस)।कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार की अध्यक्षता में आज सरगुजा जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सरगुजा संभाग स्तरीय एपीसी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी खरीफ सीजन वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना तय की गई।

कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग में कृषि विकास के व्यापक संभावना हैं, जिनका लाभ उठाते हुए दलहन, तिलहन, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक धान के साथ वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित करने और रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने जल संकट की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जल संरक्षण उपायों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी क्षेत्र में भी योजनाबद्ध प्रयास बढ़ाने के निर्देश दिए।

पशुपालन में चारा विकास और नस्ल सुधार को महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया गया। बैठक में नाशपाती, लीची और कटहल जैसे स्थानीय फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और उनकी गुणवत्ता सुधार कर बाजार से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

सभी जिलों को प्रमाणित बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आगामी खरीफ 2026 से लागू होने वाली नई ई-उर्वरक वितरण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। इस प्रणाली के तहत एग्रीस्टेक में पंजीकृत रकबा और फसल के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाएगा। सभी किसानों का एग्रीस्टेक में शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी और नकली खाद पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए उड़नदस्ता दल गठित करने, विक्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की फार्मर आईडी निर्माण की प्रगति, वंचित किसानों के पंजीयन, वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग, निर्यात योग्य धान किस्मों के विस्तार तथा विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2026 के क्रियान्वयन पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...


thumb

राज्य सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रति...

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शनि मंदिर तालाब के सौंदर्...


thumb

सुशासन तिहार में मन बहाल को मिला खुशियों की चाभी, पक्के घर का सपना ...

सुशासन तिहार ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है, आज जिले के मैनपाट विकासखण्ड में सुशासन तिहार अंतर्गत कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निव...


thumb

सुशासन तिहार 202 6ः महिपाल को मिली खेती में आधुनिकता की ’धार’

राज्य शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में आयोजित श्सुशासन तिहारश् किसानों के लिए खुशहाली की ...