सुशासन तिहार 202 6ः महिपाल को मिली खेती में आधुनिकता की ’धार’

Posted On:- 2026-05-08




शिविर में मांग आवेदन पर तत्काल समाधान, मिला 50 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रेयर पंप

अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में आयोजित श्सुशासन तिहारश् किसानों के लिए खुशहाली की नई किरण लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी जिले के मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पंचायत समनिया के प्रगतिशील किसान महिपाल एक्का ने जन समस्या निवारण शिविर में मांग का तत्काल निराकरण हुआ। उन्हें खेती-बाड़ी को आधुनिक बनाने के लिए शासन की ओर से विशेष सहायता प्रदान की गई।

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : 

किसान महिपाल एक्का ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एक स्प्रे पंप मशीन खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि श्सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित , किए गए जन समस्या निवारण शिविरश् मांग का निराकरण हो रहा है। उन्होंने तत्काल शिविर में स्प्रे पंप के लिए आवेदन किया। आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत की भारी छूट मिला है।  इस सुविधा का उन्होंने लाभ उठाया।

फसल सुरक्षा से बढ़ेगी पैदावार : 

महिपाल एक्का मुख्य रूप से टमाटर और प्याज की खेती करते हैं। उन्होंने बताया, अब मैं समय पर अपनी फसलों में दवाई का छिड़काव कर सकूँगा। इससे न केवल कीड़े-मकोड़ों से फसल की रक्षा होगी, बल्कि हमारी मेहनत भी सफल होगी। हम काफी समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे।

सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार : 

योजना का सीधा लाभ मिलने पर हितग्राही महिपाल एक्का ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में किसानों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

सुशासन तिहार का संकल्प : 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ये शिविर न केवल योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि मौके पर ही किसानों को कृषि यंत्र और सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिपाल जैसे हजारों किसान आज इन योजनाओं के जरिए आधुनिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।



Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत क...

छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं...