जिले में सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत की गई चालानी कार्रवाई

Posted On:- 2026-05-08




बालोद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा गठित औषधि विभाग की टीम के द्वारा दिनांक 06 एवं 07 मई 2026 को बालोद जिले के विभिन्न दुकान संचालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। 

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस दौरान झलमला चैक, रेलवे फाटक, दल्लीराजहरा प्रेस स्टैण्ड, डौण्डी एवं विभिन्न क्षेत्रों में संचालित दुकानों में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत 41 चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही दुकानों का तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पाद के रखरखाव एवं धूम्रपान निषेध का बोर्ड प्रदर्शित करने एवं नाबालिगों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पाद विक्रय नहीं करने संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया। स्थापक एवं मनः प्रभावी औषधियों (नशीली दवाओं) के संबंध में बालोद जिले में संचालित विभिन्न दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। दवा दुकानों में निरीक्षण के दौरान खरीदी-बिकी रिकार्ड की जांच की गई। दवा दुकान संचालकों को स्वापक औषधियों के खरीदी-बिकी रिकार्ड नियमानुसार रखने एवं डाक्टरों के वैध पर्ची पर ही स्वापक औषधियों की बिकी करने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान के तहत आगामी दिवस में भी जिले के अन्य क्षेत्रों में भी कोटपा एक्ट 2003 के तहत चालानी कार्यवाही एवं स्थापक एवं मनः प्रभावी औषधियों (नशीली दवाओं) के संबंध में जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान ’सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ बालोद जिले में विधिवत आरंभ किया गया है। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों तथा औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।



Related News
thumb

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली रेड क्रॉस की शपथ, मानव...

विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की सेवा...


thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,...

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अं...


thumb

सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशि...

जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...


thumb

रामानुजनगर व प्रेमनगर तहसील में चालानी कार्यवाही, 50 प्रकरणों में 4...

राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एव...