रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नई रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म ‘मोला लव होगे’ 8 मई को प्रदेशभर में रिलीज होने जा रही है। अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य का कहना है कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों और आधुनिक सोच का संतुलित मिश्रण पेश करती है। खास बात यह है कि फिल्म में कई नए कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। नायक के रूप में आयुष राजवैद्य डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पहले अपने नाटकों के जरिए पहचान बनाई है। वहीं नायिका निरांजली गोस्वामी भी इस फिल्म से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कदम रख रही हैं।
फिल्म में नए चेहरों के साथ अनुभवी कलाकारों का भी दमदार साथ है। सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम और विक्रम राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास तौर पर करन खान और रजनीश झांझी का पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है।
फिल्म की कहानी और पटकथा स्वयं अनुमोद राजवैद्य ने लिखी है। संगीत प्रदीप साठिया और ओमकार चौहान ने दिया है, जबकि गानों को शेख अमिन, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी, दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने आवाज दी है। फिल्म के गीत ‘डॉट टच माय गगरी’, ‘मोला मुंबई घुमा दे राजा’ और ‘नैना रे नैना’ को पहले ही दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
पूरी फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जिसे डीओपी राजू देवदास ने शानदार तरीके से कैमरे में कैद किया है। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और पारिवारिक भावनाओं का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें आयुष राजवैद्य, निरांजली गोस्वामी, रजनीश झांझी, संजय महानंद, निर्देशक सतीश जैन और निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य शामिल थे।
निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी और परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन प्रदान करेगी।
रायपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर हमला कर एक करोड़ रुपये से अधिक ...
बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने ...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार रात भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चल...
भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार को ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को...
राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित का...
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्...