राजनांदगांव (वीएनएस)। राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले में दो महिलाओं सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुकुलदैहान क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार दो महिलाएं फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं और किसी बहाने से उन्हें अपने साथ वाहन में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनका मुंह बांध दिया और नेशनल हाईवे की ओर निकल गए।
इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर जांच की, तब फूलबासन बाई यादव ने इशारों में बताया कि उन्हें जबरन ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।
एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। पूछताछ में आरोपियों ने बहाना बनाया कि फूलबासन बाई यादव को मिर्गी का दौरा पड़ा है, लेकिन पीड़िता ने खुद अपहरण की कोशिश की पुष्टि की।
प्रारंभिक जांच में खुशबू साहू को इस साजिश की मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो बेमेतरा जिले के भौरी गांव की निवासी है। वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में पहुंची थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों का मकसद क्या था और फूलबासन बाई यादव को कहां ले जाया जा रहा था।
रायपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर हमला कर एक करोड़ रुपये से अधिक ...
बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने ...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार रात भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चल...
भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार को ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को...
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्...