राजनांदगांव (वीएनएस)l भिलाई विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव बुधवार को ग्राम सुकुलदैहान पहुंचकर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को फुलबासन यादव के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद विधायक ने चिंता जताई है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान, पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ अपहरण की कोशिश बेहद चिंताजनक है। यह घटना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों-बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और फुलबासन बाई को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बेमेतरा की तीन लोगों ने फुलबासन यादव को बहाने से कार में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया था। चिखली पुलिस चौकी पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया था।
रायपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर हमला कर एक करोड़ रुपये से अधिक ...
बलौदाबाजार के मंडी रोड पर स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने ...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार रात भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चल...
राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित का...
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्...