धमतरी (वीएनएस)। धमतरी जिले में पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित टेस्ट फायरिंग के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान एक रायफल का चैंबर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, चैंबर फटने से निकले लोहे के टुकड़े पास खड़े जवान चौबेलाल टंडन (निवासी बलोदा बाजार) की गर्दन और सिर के नीचे जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
बताया जा रहा है कि धमतरी में 136 जवान एक महीने की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे और 4 मई को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था। इसी दौरान 10 जवानों के एक ग्रुप में फायरिंग अभ्यास चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
डॉक्टरों के अनुसार घायल जवान की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि कहीं शरीर में धातु का कोई टुकड़ा फंसा तो नहीं है।
प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई डी.आर. बांधे ने बताया कि यह लीडरशिप ट्रेनिंग का हिस्सा था और सभी जवानों को निर्धारित संख्या में फायरिंग करनी थी। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी या अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा और उपकरणों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यु समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परा...
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में विकासखंड बागबाहरा के तेंदुको...
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा-शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आध...
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे...
प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चैधरी आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार के दौरान 03 मई को दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए प्रशासन ने आज ग्राम भैंसामुड़ा गांव के बच्चों को...