बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत जिला पंचायत सीईओ ने सुदूरवर्ती ग्राम कंदाड़ी में लगाई चौपाल

Posted On:- 2026-05-01




आम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी में कोटरी नदी को पार करके पहुंचे, जहां पर आयोजित शिविर में उन्होंने आम पेड़ के नीचे ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं। कभी अतिसंवेदनशील इलाके के तौर पर जाने जाने वाले इस ग्राम के ग्रामीणों ने पहली बार आला अधिकारी को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्नता जाहिर की।

इस दौरान जिला सीईओ मंडावी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार और नियद नेल्लानार योजना 2.0 में पूरे कोयलीबेड़ा ब्लॉक को शामिल किया गया है और प्रदेश सरकार की मंशानुसार कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन द्वारा अधिसूचित 31 योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि जब तक प्रत्येक पात्र हितग्राही को इसका लाभ नहीं मिल जाता, तब तक शिविर लगाकर इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से सिलसिलेवार उनकी समस्याएं और मांगों की जानकारी ली।

ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच मैनी कचलामी ने बताया कि ज्यादातर ग्रामीण आधार, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नामों में विसंगतियां होने के कारण अनेक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांगों में पेयजल, सीसी रोड निर्माण और आश्रित ग्राम आलदंड की प्राथमिक शाला भवन के जर्जर होने पर किचन शेड और अतिरिक्त भवन स्वीकृत करने और मिडिल स्कूल कंदाडी में बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की। इस दौरान जिला सीईओ ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन आलदंड का निरीक्षण किया, जिसे 11.69 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।

होनहार छात्रा कु अमिला से की भेंट

इस दौरान वे ग्रामीण आयतु नरेटी के  घर पहुंचे, जहां उनकी पुत्री कु. अमिला नरेटी से भेंट की। पूछने पर पता चला कि वह बीएससी 71 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण है और  आगे एमएससी की पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। इस पर सीईओ ने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने की बात कही।

ओरछागांव शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के बीच : 

जिला सीईओ मंडावी ने इसके पश्चात् महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्राम ओरछा गांव (गोपालपुर) में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया। पंचायत सचिव के द्वारा ग्रामीणों को बस्तर मुन्ने कार्यक्रम में सम्मिलित 31 योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाने पर नाराजगी जताते हुए पूरी जानकारी के साथ गाँव में फिर से शिविर लगाने के निर्देश जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ उदय नाग को दिए। साथ ही ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर ग्राम पंचायत ओरछा गांव की सरपंच सविता गोटा ने बिजली के लो-वोल्टेज और पेयजल की समस्या दूर करने और स्कूल मार्ग पर सीसी रोड निर्माण करने की मांग की, जिस पर उन्होंने समुचित कार्रवाई करने की बात कही। मंडावी ने महाराष्ट्र की सीमा से लगी नदी का अवलोकन भी किया।



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ब...


thumb

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से संजना के आर्थिक उन्नयन की ख...

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खु...


thumb

अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक : कलेक्ट...

जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...


thumb

कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनीं मांगें व समस्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...


thumb

समस्याओं का निराकरण, आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय क...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...