अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण के तहत जिले के प्रत्येक मकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए उसकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत जानकारियों का संकलन किया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम पंचायत आमदरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता के साथ समय पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण नागरिकों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई समस्त जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकत्रित आंकड़ों को सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति विशेष की पहचान, नाम अथवा पता सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने जनगणना के नाम पर होने वाले संभावित फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि नागरिक केवल शासन द्वारा अधिकृत प्रगणकों को ही सही एवं सत्य जानकारी प्रदान करें।
कलेक्टर वसंत ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार कृष्णा कवंर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी ...
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खु...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...
राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...