राजनांदगांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में न केवल सकारात्मक परिवर्तन एवं जागृति आयी है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन की राह खुली है। ऐसी ही एक बानगी पेश की है, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की लखपति दीदी संजना निर्मलकर ने। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने जीवन स्तर को मजबूत किया और उनकी जिंदगी बदल गई है।
संजना निर्मलकर ने बताया कि वे माँ भवानी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रूपए का ऋण लिया तथा 2 लाख रूपए का मुद्रा लोन जनरल स्टोर्स प्रारंभ करने के लिए लिया। अब यह जनरल स्टोर्स अच्छा चल रहा है, जिससे उन्हें 50 से 60 हजार रूपए प्रतिमाह आय हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने 30 डिसमिल के तालाब में समूह के साथ मिकर मछली पालन प्रारंभ किया। जिसके लिए 60 हजार रूपए का अनुदान मिला है, जिससे फायदा मिल रहा है। वे बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। समूह से जुडऩे के बाद बैंक लिंकेज से आजीविका में परिवर्तन आया।
लखपति दीदी संजना निर्मलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने इस वर्ष अपना नया घर बनावा लिया है और खेती-किसानी के लिए ट्रेक्टर खरीदा है। जिससे परिवार में बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परिवार के सहयोग से अच्छी तरह कार्य कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे शासन की अन्य योजनाओं जिसमें महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि का भी लाभ ले रही है। संजना निर्मलकर ने शासन की लाभप्रद योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती है और कपड़े का दुकान खोलना चाहती है।
कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ब...
सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने अभियान के प्रथम दिवस जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी ने आज कोयलीबेड़ा विकासखंड के सुदूरवर्ती सरहदी ग्राम पंचायत कंदाड़ी ...
जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...