बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान

Posted On:- 2026-04-30




रायपुर(वीएनएस)।राज्य शासन द्वारा बीते वर्ष आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जहाँ प्रशासन की तत्परता दूरस्थ वनांचलों में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन में स्वावलंबन का नया अध्याय लिख रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के सुदूर जनपद पंचायत बास्तानार अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे किलेपाल से एक हृदयस्पर्शी सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने शासन की संवेदनशीलता और जनहितैषी दृष्टिकोण को सिद्ध किया है।

दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे इस सुदूर ग्राम छोटे किलेपाल के निवासी श्री सामनाथ ठाकुर और रीता ठाकुर, जो एक ही परिवार के सदस्य हैं, दिव्यांग होने के कारण लंबे समय से गंभीर आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे थे। शारीरिक अक्षमता के चलते उन्हें अपनी हर छोटी-बड़ी आवश्यकता और दैनिक वस्तुओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर पूरी तरह आश्रित होना पड़ता था। इस निर्भरता के कारण न केवल उनका आत्मसम्मान प्रभावित हो रहा था, बल्कि आर्थिक तंगी के दौर में वे परिवार पर भी एक अतिरिक्त बोझ महसूस कर रहे थे। वर्षों से अपनी विवशता को ही नियति मान चुके इन ग्रामीणों के लिए पिछले वर्ष आयोजित सुशासन तिहार आशा की एक नई किरण बनकर आया।

शिविर के दौरान जब इन दिव्यांगों ने पेंशन योजना के लाभ हेतु अपनी मांग रखी, तो प्रशासन ने इसे महज एक औपचारिक आवेदन के रूप में न लेते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की। जनपद पंचायत बास्तानार के अधिकारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और ग्राम पंचायत के समन्वय से उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की। पात्र पाए जाने पर उन्हें तत्काल पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसकी जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।



Related News
thumb

बिहान से बदली जिंदगी : गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहाहै। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी ह...


thumb

संजय मार्केट में अवैध तोता बिक्री पर वन विभाग की कार्रवाई, हमला करन...

शहर के संजय मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से तोते के बच्चों की बिक्री के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज क...


thumb

संवेदनशील शासन की पहल : बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तब सार्थक सिद्ध होती हैं जब वे सीधे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान...


thumb

किसान जीवन लाल वर्मा पशुपालन के साथ-साथ जैविक कृषि को कर रहे प्रोत्...

ग्राम सेंम्हराडीह के किसान जीवन लाल वर्मा के बेटे ओमप्रकाश वर्मा अपने पिता के मार्गदर्शन में शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेकर पशुपालन के सा...


thumb

जिले के सभी परियोजनाओं निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा कन्या विवाह

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 03 मई 2026 रखा गया था। राज्य शासन के मंशानुरूप तिथि मे परिवर्तन कर...


thumb

दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, कलेक्टर उइके ने टॉपर विद्य...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कल कक्षा 10 वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिला प्रशासन की नवाचारी पहल गौरव गरियाबंद अभियान के फलस...