संजय मार्केट में अवैध तोता बिक्री पर वन विभाग की कार्रवाई, हमला करने वाले आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Posted On:- 2026-04-30




जगदलपुर (वीएनएस)। शहर के संजय मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से तोते के बच्चों की बिक्री के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग को 27 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय मार्केट में वन्यप्राणी तोते के बच्चों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग एवं उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में निदेशक कांगेर घाटी नेशनल पार्क के मौखिक निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर पहुंची। सत्यापन के दौरान सब्जी विक्रेता विक्रम मजूमदार के पास से 15 तोते बरामद किए गए, जिनमें 14 प्लम हेडेड पैराकीट तथा 1 रोज रिंग पैराकीट शामिल थे।

वन विभाग की टीम द्वारा विधिवत जप्ती की कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी ने भीड़ एकत्रित कर जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप पर हमला कर दिया और बरामद तोते के बच्चों को लेकर फरार हो गया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई को सफल बनाने के लिए टीम सादा कपड़ों में पहुंची थी, ताकि आरोपी पहले से सतर्क होकर भाग न सके।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस विभाग को दी गई। जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप की शिकायत पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घटना के शुरुआती घंटों में ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को अगले दिन पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

वनमण्डलाधिकारी बस्तर के निर्देश पर उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध तोता व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।




Related News
thumb

खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खनिजों का अवैध परिवहन क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रह...


thumb

राजनांदगांव शहर के 7 थोक व 6 फुटकर औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया...

शासन के निर्देशानुसार सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खा...


thumb

निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने शिविरों में 130 दिव्यांगजनों का व...

भारत सरकार की एडिप योजना तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (ए.आई.सी.) के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) अंतर्गत भारतीय कृत्र...


thumb

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 : सीईओ नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड...

जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुं...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...