किसान जीवन लाल वर्मा पशुपालन के साथ-साथ जैविक कृषि को कर रहे प्रोत्साहित

Posted On:- 2026-04-30




गरियाबंद (वीएनएस)। ग्राम सेंम्हराडीह के किसान जीवन लाल वर्मा के बेटे ओमप्रकाश वर्मा अपने पिता के मार्गदर्शन में शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेकर पशुपालन के साथ-साथ पशुओं के अपशिष्ट पदार्थों से गैस निर्माण एवं उनके अपशिष्ट तरल से जैविक कृषि कर आत्मनिर्भर हो रहे है। उन्होंने बताया कि डेयरी विकास योजना अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक से 12 लाख रूपये का ऋण लेकर उन्होंने लगभग 9 लाख रूपये की रकम से 8 अच्छी नस्ल की गाय खरीदी। जिसमें साहीवाल, एच एफ, जर्सी, गिर नस्ल शामिल है। उन्होंने लगभग 1 लाख रूपये की एक गाय खरीदी। जिसके रख-रखाव के लिए बाकी बचे पैसे से शेड निर्माण, बोर उत्खनन, सप्लाई पानी टंकी निर्माण वर्मी कंपोस्ट टैंक बनवाया। उन्होंने बताया कि एक गाय प्रतिदिन 16 से 20 लीटर दूध देती है। जिसको देवभोग दूध संग्रहण केंद्र में 23 से 27 रु प्रति लीटर की दर से विक्रय कर आमदनी अर्जित करते है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्रेडा विभाग से गोबर गैस निर्माण के लिए टैंक में गैस का निर्माण किया जा रहा है। जिससे अब घरों में एलपीजी गैस की आवश्यकता नहीं होती। बचे अपशिष्टों को पानी में घोलकर खेतों में बुवाई के पहले छिड़काव कर दिया जाता है। जो कंपोस्ट खाद का काम करती है। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल करते हुए  रागी की खेती शुरू की है। जिससे जल संरक्षण तो हो रहा है साथ-साथ दलहन-तिलहन को भी बढ़ावा दे रहे है।




Related News
thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में पात्र लोगों को जनकल्याणकार...

कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना एवं सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से ...


thumb

शल्य चिकित्सा : 5 माह से पीड़ित केतकी सेठी को मिली दांत दर्द से मुक्ति

बस्तर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल से चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने एक ग्रा...


thumb

लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से आत्मसमर्पित हितग्राहियों को ट्रैक्टर प...

जिले में पुनर्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे आत्मसमर्पित हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा द्वा...


thumb

छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने किया जिले में नाम रोशन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में छू लो आसमान कन्या परिसर कारली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले ...


thumb

पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामों में जल सुलभ कराने का अटूट संकल्प

भीषण गर्मी के मौसम में जब जल की उपलब्धता ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन जाती है, ऐसे समय में जिला दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल में लोक स्वास्थ्य ...