विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Posted On:- 2026-04-27




एमसीबी (वीएनएस)। वि श्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहर में जनजागरूकता रैली निकालकर मलेरिया उन्मूलन का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सिविल अस्पताल परिसर मनेंद्रगढ़ से हुई, जहां हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे और “जन-जन ने ये ठाना है, मलेरिया को जड़ से मिटाना है” जैसे नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को जागरूक करते रहे।

रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार के विषय में सरल भाषा में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित रूप से सफाई रखें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जाने योग्य बीमारी है, यदि समय पर सावधानी बरती जाए एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु निरंतर सर्वे, जांच एवं दवा वितरण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के बुखार को नजर अंदाज न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य कराएं।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. नम्रता चक्रवर्ती ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी के बिना मलेरिया उन्मूलन संभव नहीं है। कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार राय सिंह श्याम ने बताया कि मलेरिया के रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, लार्वा नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ वासिक असदक, डॉ अतीक सोनी (आरबीएसके नोडल अधिकारी),  मो. सुलेमान खान (विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक) , जिला मलेरिया सलाहकार राय सिंह, BETO प्रमेन्द्र कुमार सिंह, मलेरिया सुपरवाइजर (खड़गवा) कृपाशंकर यादव, सचिन पाण्डेय, विनीता रजवाड़े, ज्योति गुप्ता एवं युवा अंजुम सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के विश्व मलेरिया दिवस की थीम“Driven to End Malaria: Now we can, Now we must”(मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा) पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह समय सामूहिक प्रयासों को तेज करने का है, ताकि मलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।



Related News
thumb

’’सही दवा-शुद्ध आहार : खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सघन जां...

राज्य शासन द्वारा 27 मई से 11 मई 2026 तक ’’सही दवा-शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’’ थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने ह...


thumb

सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविर 4 को

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जनपद पंचायत के ग्राम कुथरेल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुथरेल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।


thumb

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के सख्त पालन करें : कलेक्टर अभिजीत सिंह

कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों क...


thumb

प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बालोद, बस्तर ए...


thumb

कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की तैय...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस...


thumb

मृतक के खाते से 30 लाख की निकासी का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की ...

जिले में बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। तमनार तहसील के ग्राम केराखोल निवासी सिरमती राठिया ने आरोप लगाया है कि...