सूरजपुर बना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रदेश का अग्रणी जिला

Posted On:- 2026-04-21




रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल  की  हैं। वित्तीय वर्ष 2024-26 अंतर्गत राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले के  विशेष प्रयासों का परिणाम है।

गौरतलब है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले में कुल 72,368 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें से अब तक 63,947 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जो कि 88.36ः की प्रभावशाली उपलब्धि को दर्शाता है। यह आंकड़ा न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने की दिशा में एक ठोस कदम भी है।वित्तीय प्रबंधन के स्तर पर भी सूरजपुर जिला अग्रणी रहा है। आवास निर्माण के लिए निर्धारित 868.42 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 809.23 करोड़ रुपये, अर्थात् 93.18 प्रतिशत राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और निर्माण कार्य में तेजी आई है।

इसके साथ ही, जिले में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए “आवास प्लस 2.0” के तहत 1.40 लाख से अधिक परिवारों का नवीन सर्वे भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे आने वाले समय में और अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।जिला प्रशासन की सक्रियता, जमीनी स्तर पर निरंतर निगरानी, और हितग्राहियों की सहभागिता ने इस योजना को एक जन-आंदोलन का रूप दे दिया है। आज सूरजपुर जिले के हजारों परिवार अपने पक्के घर का सपना साकार होते देख रहे हैं।



Related News
thumb

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, के लिए ऑनलाइन आ...

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...


thumb

टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज

देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...


thumb

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से कवर्धा में

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...


thumb

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 23 अप्रैल को बिलासपुर आएंगे

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...


thumb

कार्यशाला में एक्विफर रिचार्ज एवं जल स्रोत पुनर्भरण की उन्नत तकनीक ...

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...


thumb

बिलासपुर कलेक्टर 23 अप्रैल को लेंगे निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...