टेस्ट, ट्रीट, टॉक’ मॉडल से कबीरधाम में एनीमिया उन्मूलन अभियान तेज

Posted On:- 2026-04-21




रायपुर(वीएनएस)।देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। एनीमिया की रोकथाम के लिए ‘टेस्ट, ट्रीट और टॉक’ के तीन चरणों पर विशेष रूप से काम किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त पहल से मार्च और अप्रैल माह में महिला समूहों एवं संकुल कैडर को एनीमिया और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान की शुरुआत 18 मार्च को सहसपुर लोहारा विकासखंड के ओडिया कलां संकुल से हुई और 18 अप्रैल को पंडरिया विकासखंड के कुंडा संकुल में इसका समापन हुआ।

इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न कैडर की महिलाएं जैसे कृषि सखी, वीओ अध्यक्ष, पशु सखी, वित्तीय साक्षरता कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन आदि को एनीमिया एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों द्वारा एनीमिया की पहचान, इसके लक्षण, महिलाओं के जीवन पर प्रभाव, जांच की प्रक्रिया, सिकल सेल एनीमिया और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के साथ उनकी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस पहल के दौरान 350 से अधिक कैडर की महिलाओं में जागरूकता बढ़ाई गई, ताकि वे अपने आसपास की महिलाओं और बच्चों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सकें और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और एनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा। सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से इस रोके जा सकने वाले रोग की व्यापकता को कम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।



Related News
thumb

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, के लिए ऑनलाइन आ...

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...


thumb

21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 24 अप्रैल से कवर्धा में

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...


thumb

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 23 अप्रैल को बिलासपुर आएंगे

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...


thumb

कार्यशाला में एक्विफर रिचार्ज एवं जल स्रोत पुनर्भरण की उन्नत तकनीक ...

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...


thumb

बिलासपुर कलेक्टर 23 अप्रैल को लेंगे निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...