रायपुर(वीएनएस)।खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 24 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित होगा।शिविर में हॉकी, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, कराते, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को प्रातः एवं सायंकाल दोनों समय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत विभिन्न खेलों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। आउटडोर स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल, छिरपानी कॉलोनी मैदान में सॉफ्टबॉल एवं बेसबॉल, इंडोर स्टेडियम हॉल में बैडमिंटन, शासकीय स्वामी करपात्री जी स्कूल मैदान में कराते तथा पुलिस लाइन मैदान में व्हॉलीबॉल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 5.30 बजे से 7.30 बजे तक तथा सायं 6 बजे से 7.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। समस्त खेल संघों एवं प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपने खेल कौशल का विकास करें।
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...
देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...