रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। खास बात यह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों को राहत नहीं दे रहीं।
सोमवार को रायपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया और दोपहर तक गर्मी चरम पर रही। हालांकि शाम के समय हल्के बादल छाने से धूप की तपन कुछ कम हुई, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में विभिन्न ऊपरी वायुमंडलीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और प्रति चक्रवात शामिल हैं। इनके प्रभाव से 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
इसके बावजूद गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग का कहना है कि एक-दो दिन हल्की गिरावट के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और लू का असर तेज हो सकता है।
मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित कि...
देशभर में चल रहे “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम...
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में ...
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता वर्मा 23 अप्रैल 2026 को बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। आ...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण जल आपूर्ति स्रोतों की स्थायित्व सुन...
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की समस्त निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को शाम 5.30 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित क...