तमिलनाड़ु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत

Posted On:- 2026-04-19




बेंगलुरू(वीएनएस)।तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल दो मंत्रियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसने आसपास की चार अन्य पटाखा इकाइयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में 16 लोगों की जान चली गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।'

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के मंत्रियों रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कहा है।मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर से बात की है और उन्हें राहत कार्यों के समन्वय के लिए सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।



Related News
thumb

जम्मू में भीषण बस हादसा: 20 यात्रियों की मौत, कई घायल; राहत-बचाव जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रामनगर क्...


thumb

खरगे बंगाल तो राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी...


thumb

‘नारी शक्ति’ का महोत्सव बनेगा मोदी का वाराणसी दौरा, 50 हजार महिलाएं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को बरेका में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम ...


thumb

श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़काने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शा...


thumb

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 21 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्र...

तमिलनाडु में रविवार शाम को दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो ग...


thumb

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर...

बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना