उधमपुर (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रामनगर क्षेत्र के कागोर्ट गांव के पास उस समय हुआ, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
ब्लाइंड मोड़ पर हुआ हादसा
अधिकारियों के अनुसार, बस एक दूरदराज गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे रामनगर इलाके के एक ब्लाइंड मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलटकर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। गिरते ही बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस के मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान तेज किया गया।
20 शव बरामद, कई की हालत गंभीर
मलबे से अब तक 20 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 20 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।
केंद्र और राज्य नेतृत्व ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना के बाद जिला प्रशासन से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।
जांच के आदेश
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को बरेका में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम ...
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शा...
तमिलनाडु में रविवार शाम को दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो ग...
बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना