बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना

Posted On:- 2026-04-19




कोलकाता(वीएनएस)।बिष्णुपुर में ममता सरकार पर बरसे पीएम मोदी,महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना उन्होंने टीएमसी पर धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान का उल्लंघन करने और राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान कर आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि संसद में इस बिल के दौरान टीएमसी की भूमिका ने बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की मुख्य पहचान महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण से जुड़ी है। इसी कारण से देश भर की महिलाएं भाजपा पर भरोसा जताती हैं। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका और अधिक बढ़े, ताकि  राजनीति में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह पार्टी घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून और नियमों को ताक पर रख देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचा रही है। इसके अलावा, उन्होंने टीएमसी को आदिवासी-विरोधी बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करके उन्होंने बंगाल की बहनों की भावनाओं को आहत किया है, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगी।



Related News
thumb

जम्मू में भीषण बस हादसा: 20 यात्रियों की मौत, कई घायल; राहत-बचाव जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा रामनगर क्...


thumb

खरगे बंगाल तो राहुल तमिलनाडु में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी...


thumb

‘नारी शक्ति’ का महोत्सव बनेगा मोदी का वाराणसी दौरा, 50 हजार महिलाएं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 अप्रैल को बरेका में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ का भव्य कार्यक्रम ...


thumb

श्रमिक आंदोलन में हिंसा भड़काने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला जोन के सेंट्रल नोएडा फेस-दो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में शा...


thumb

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 21 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्र...

तमिलनाडु में रविवार शाम को दक्षिणी विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो ग...