दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा हेतु मिला नि:शुल्क मोबाइल

Posted On:- 2026-04-19




राजनांदगांव (वीएनएस)। समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र  कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गया। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने छात्र  कीर्तन निषाद को मोबाइल प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अध्ययन में मोबाईल के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी  कीर्तन निषाद जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं और पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहे हैं। उन्होंने कक्षा 8वीं तक की शिक्षा समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था अभिलाषा में रहकर पूर्ण की तथा कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना रायपुर से पूरी की। वर्तमान में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए चित्रकूट उत्तरप्रदेश स्थित विशेष विद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन जारी रखा है। पढ़ाई में डिजिटल सहयोग हेतु उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय में नि:शुल्क मोबाइल के लिए आवेदन किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मोबाइल प्रदान किया गया। मोबाइल प्राप्त कर  कीर्तन निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपनी पढ़ाई में उपयोग कर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।



Related News
thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...


thumb

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


thumb

स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय...


thumb

जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओ...

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्ट...


thumb

नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक...