उत्कर्ष योजना में इम्पैनलमेंट हेतु आवासीय विद्यालयों से 23 तक प्रस्ताव

Posted On:- 2026-04-19




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु निर्धारित प्रपत्र में जिले में स्थित आवासीय विद्यालय अपना प्रस्ताव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोसीर रोड सारंगढ़ में पंजीकृत डाक से या व्यक्तिगत रूप से 23 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी प्रतिष्ठित आवासीय शालाओं (शाला एवं छात्रावास आदि एक ही परिसर में स्थित हो) में से विद्यालयों का चयन किया जाना है। विभाग द्वारा चयनित एवं इम्पैनल्ड विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग के 130 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 70 विद्यार्थियों को कुल मिलाकर अधिकतम 200 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जायेगा। संस्थाओं के चयन हेतु तय किये गये मापदण्ड आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के विभागीय बेवसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है, जहाँ से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। ऐसी इच्छुक संस्थाएं जो योजना नियम के प्रावधानों के अनुसार पात्रता रखती है, उनसे  प्रस्ताव आंमत्रित है।

प्रदेश के अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करने प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्त्वि विकास के लिए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जवाहर उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) संचालित है।



Related News
thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...


thumb

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


thumb

स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय...


thumb

जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओ...

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्ट...


thumb

नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक...