मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का दिया संदेश

Posted On:- 2026-04-17




जिले की महिलाएं ड्रोन दीदी योजना से आर्थिक विकास की भरेगी उड़ान

जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में  जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया  और “लखपति दीदीष् पहल के अंतर्गत ड्रोन दीदी एवं उन्नत सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान की गई।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं के आय संवर्धन के साथ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाना है। पूर्व में किसानों को मिट्टी की सही स्थिति की जानकारी के अभाव में उर्वरकों का अनुमानित उपयोग करना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ती थी, उत्पादन प्रभावित होता था तथा भूमि की उर्वरता भी धीरे-धीरे कम होती थी। सॉयल टेस्टिंग मशीन के माध्यम से अब कम समय में मिट्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पैरामीटर्स की सटीक जांच संभव हो रही है, जिससे  संतुलित उर्वरक उपयोग,भूमि गुणवत्ता में सुधार एवं फसल उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्ग...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...


thumb

मुख्यमंत्री ने पशु सखियों के लिए बकरी और मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर म...


thumb

मुख्यमंत्री साय ने चलित अंतरिक्ष गाड़ी का किया अवलोकन

जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...