जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जशपुर रणजीता स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला जशपुर में पशु सखियों के सशक्तीकरण के लिए बकरी एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण मार्गदर्शिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह सहित जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में पशु सखियों के पास मानकीकृत प्रशिक्षण सामग्री का अभाव था, जिससे बकरी एवं मुर्गी पालन में वैज्ञानिक जानकारी का सही उपयोग नहीं हो पाता था। पशुओं के पोषण, टीकाकरण एवं बीमारियों की पहचान में कठिनाई होती थी, जिसके कारण उत्पादन कम होता था तथा पशुओं की मृत्यु दर बढ़ने से आय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता था।
अब इस प्रशिक्षण मार्गदर्शिका के माध्यम से पशु सखियों को सरल एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर ढंग से पशुपालकों का मार्गदर्शन कर सकेंगी। समय पर रोग पहचान एवं उपचार, संतुलित आहार प्रबंधन तथा उन्नत पालन तकनीकों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आय में सुधार आएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध होने से पशुपालन कार्य अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योज...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और “ल...
जशपुर जिले में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “स्पेस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम ने बच्चों में नई ऊर्जा...