कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-04-17




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रत्येक दिवस के लिए अलग-अलग रंग के बेडशीट निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार रखने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में बेहतर प्रबंधन एवं स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने एनसीडी जांच शिविर में आने वाले मरीजों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करने कहा, जिससे स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचाव किया जा सके। कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी ली और सेक्टर की 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 



Related News
thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...


thumb

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 47 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


thumb

स्काउट-गाइड्स के बच्चों ने शुरू किया प्याऊ घर

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए रियल ग्रोथ पब्लिक उस्लापुर के स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय...


thumb

जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओ...

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया। इस बार तहसील बेमेतरा के ग्राम मोहभट...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को कलेक्ट...


thumb

नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक...