ग्राम सभा का आयोजन 14 से

Posted On:- 2026-04-14




राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्रामसभा का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 2 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा आयोजन करने के लिए एक समय-सारिणी तैयार करने कहा गया है, ताकि एक ही तिथि में किसी ग्राम पंचायत के एक से अधिक आश्रित ग्राम में ग्राम सभा न हो  सके। इस व्यवस्था से विशेष कर सरपंच एवं सचिव उस ग्रामसभा की बैठक में आसानी से उपलब्ध रह सकेंगे। इसके साथ ही ग्राम सभा के आयोजन के लिए स्थानीय आवश्यकतानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।



Related News
thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।


thumb

कवर्धा को मिला चौपाटी, 60 परिवारों को मिला स्थायी रोज़गार

नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वन विभाग कार्यालय के सामने राशि 64 लाख 34 हज़ार की ...


thumb

ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न

केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला विगत दिवस जिला स्तरीय जन समस्...


thumb

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात नियमों का पालन करें या जुर्माना के ...

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले और सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर विगत 28 मार्च से 18 अप्रैल तक या...