सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात नियमों का पालन करें या जुर्माना के लिए तैयार रहें

Posted On:- 2026-04-20




ट्रैफिक उल्लंघन पर लगभग 177 प्रकरण और 2 लाख 23 हजार का जुर्माना वसूल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले और सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर विगत 28 मार्च से 18 अप्रैल तक यातायात दल द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 177 प्रकरण दर्ज कर 2 लाख 23 हजार 900 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे। दल के कार्य से साबित हो रहा है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में यातायात नियमों का पालन करें या जुर्माना के लिए तैयार रहें।



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेट...

राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक ल...


thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।