शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

Posted On:- 2026-04-20




दिव्यांग पिंटू राम साहू की शिक्षा का बीड़ा उठाया

रायपुर (वीएनएस)। सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहे 151 सज्जनों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस पूरे आयोजन की आयोजक एवं संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह रहीं। कार्यक्रम इट्सा अस्पताल रायपुर एवं चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेष सौजन्य से संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। मंच पर कमलेश जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी बिलासपुर, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती दीपक्षा जैन, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, मुस्कान खंडेलवाल, पीयूष जैन आदि गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

समारोह में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। दिव्यांग क्षेत्र से पिंटू राम साहू एवं महेश्वर सिंह को विशेष रूप से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में शकुंतला फाउंडेशन ने पिंटू राम साहू की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व भी लिया, जिसके लिए उन्होंने संस्था एवं श्रीमती स्मिता सिंह का आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. अजय पांडेय, विशाल मिश्रा, डॉ. सुजाता दास, एएसपी अर्चना झा, सुषमा बग्गा, हासी बेनर्जी, विजयलक्ष्मी नायडू आदि प्रमुख नाम शामिल रहे। समारोह में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। 



Related News
thumb

भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज हवाओं के ...

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं...


thumb

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त सुनवाई 23 को

छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व विधायक अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने...


thumb

करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं असिस्टेंट चीफ सेक्रेट...

राजधानी के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक ल...


thumb

अक्षय तृतीया पर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में इक्षुरस से परमात्मा का ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मूलनायक सीमंधर स्वामी व आदिनाथ भगवान क...


thumb

सुरंग में अवैध कोयला खनन, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश

कोरिया जिला में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की।