रोजगार सहायक से राशि वसूल करने सीईओ ने जारी किया आदेश

Posted On:- 2026-04-12




रायपुर(वीएनएस)।कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत  मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत मुड़गांव में हितग्राही को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास हेतु मनरेगा अंतर्गत 90 मानव दिवस की मजदूरी राशि का भुगतान निर्धारित समय में नहीं किया गया। संबंधित ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य पूर्ण होने के बावजूद मानव दिवस की प्रविष्टि समय पर ऑनलाइन नहीं की गई, जिसके कारण हितग्राही को देय राशि प्राप्त नहीं हो सकी।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा संबंधित ग्राम रोजगार सहायक श्री धनेश्वर प्रसाद यादव को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, परंतु निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। फलस्वरूप, जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा आदेश जारी करते हुए संबंधित ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय से 21,871 रुपए की राशि वसूल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त राशि आगामी 05 माह तक उनके मानदेय से कटौती कर हितग्राही को भुगतान की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।




Related News
thumb

मजदूर दिवस पर वित्त मंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे दैनिक वेतनभोगी

छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्...


thumb

मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित भव...


thumb

कॉलेज के छात्रों ने बनाया फर्जी एमएसटी, रेलवे ने पकड़ा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए...


thumb

शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...