शासकीय आवास पर प्रशासन की सख्ती- अवैध कब्जा हटाकर मकान कराया खाली’

Posted On:- 2026-04-28




’किराये पर चल रहा था सरकारी आवास, मकान सील’

कोरिया (वीएनएस)। प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर कार्यालय के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के पालन में शासकीय आवास क्रमांक जी-7 को रिक्त कराने की प्रक्रिया पिछले कई महीनों से जारी थी। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी कश्यप को छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम 1974 के तहत नोटिस भी जारी किए गए थे।

इसके बाद भी आवास खाली नहीं किए जाने पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई। तहसीलदार कोरिया को विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए गए और पुलिस अधीक्षक से आवश्यक बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। मंगलवार, 28 अप्रैल को तहसीलदार बैकुण्ठपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवास को खाली कराया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त शासकीय आवास का उपयोग व्यावसायिक (किराये) के रूप में किया जा रहा था, जहां कुल 5 किरायेदार रह रहे थे। कार्रवाई के बाद आवास को खाली कराकर सील कर दिया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग या अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

मजदूर दिवस पर वित्त मंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे दैनिक वेतनभोगी

छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्...


thumb

मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित भव...


thumb

कॉलेज के छात्रों ने बनाया फर्जी एमएसटी, रेलवे ने पकड़ा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए...


thumb

प्राकृतिक आपदाओं से मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 20 ...

कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...


thumb

प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों प...

24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...