रायपुर (वीएनएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान रेलवे टीम ने इस धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए चार कॉलेज छात्रों को पकड़ा।
ट्रेन संख्या 68705 (रायपुर–डोंगरगढ़ लोकल) में जांच के दौरान एक यात्री के पास संदिग्ध एमएसटी टिकट मिला। जब टिकट की बारीकी से जांच की गई, तो वह डुप्लीकेट निकला। पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क छात्रों द्वारा ही तैयार किया गया था।
मुख्य आरोपी कुलदीप बिश्नोई ने कबूल किया कि उसने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के टिकट की इमेज का गलत इस्तेमाल कर फर्जी एमएसटी तैयार किया। इसके बाद उसने इसे अपने साथियों के साथ साझा किया, जिन्होंने आगे इसे अन्य लोगों तक पहुंचाया। मामले में हर्ष नाम के एक अन्य छात्र की भी भूमिका सामने आई है, जो इन फर्जी टिकटों को बेचता था और फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
रेलवे ने सभी आरोपियों कुलदीप बिश्नोई उम्र 20 साल, यू ओंकार उम्र 20 साल, अखिलेश साहू उम्र 19 साल, राहुल साहू उम्र 20 साल को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच को और सख्त किया जाएगा, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से टिकट लेने से बचें।
छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्...
राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित भव...
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...