रायपुर(वीएनएस)।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। अम्बिकापुर जिले के भगवानपुर निवासी श्री संतोष सरकार इस योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल अपना बिजली बिल शून्य कर लिया है, बल्कि अब वे अतिरिक्त बिजली ग्रिड को प्रदान कर ’ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।
भारी-भरकम बिल से मिली स्थायी मुक्ति
संतोष सरकार बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उन्हें हर महीने 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी बिजली बिल चुकाना पड़ता था, जिससे उनका घरेलू बजट प्रभावित होता था। योजना का लाभ लेने के बाद अब उन्हें बिजली बिल के रूप में कोई भुगतान नहीं करना पड़ता।
सब्सिडी का दोहरा लाभ ₹1.08 लाख की आर्थिक सहायता
श्री सरकार ने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही भारी सब्सिडी ने इस तकनीक को सुलभ बना दिया है। इस योजना के तहत उन्हें कुल ₹1,08,000 की सब्सिडी मिल रही है, केंद्र सरकार से ₹78,000 की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है।
राज्य सरकार की ₹30,000 की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
योजना के लिए जताया आभार
सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने पर श्री संतोष सरकार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते कहा कि, “सरकार की आर्थिक सहायता के कारण सोलर पैनल लगाना बहुत आसान हो गया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठाएं और पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल से राहत पाएं।
छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण और स्थायीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्...
राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान राज्यपाल ने रूंगटा इंटरनेशनल स्किल यूनिवर्सिटी, भिलाई में आयोजित भव...
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग के दौरान फर्जी एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाने का मामला सामने आया है। दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए...
प्रशासन ने शासकीय संपत्तियों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल रोड स्थित एक सरकारी आवास को खाली कराकर सील कर दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अध...
कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा...
24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खु...