सूरजपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य में औद्योगिक आपदाओं की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर सेना, उद्योग, पुलिस, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगरीय निकाय, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम एवं खनिज विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान औद्योगिक एवं रासायनिक आपदाओं से निपटने की रणनीतियों, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रासायनिक आपदा को लेकर मॉक एक्सरसाइज आयोजित करने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।
उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों के तहत 21 अप्रैल को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 23 अप्रैल को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अभ्यास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...