वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-04-18




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है।

वेतन जारी करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा और उनके सहयोगी मुकेश सोना का मार्च माह का वेतन केवल आधे घंटे की देरी के कारण रोक दिया गया था। नोटिस का जवाब देने के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया। आरोप है कि वेतन रिलीज करने के बदले दोनों शिक्षकों से 5-5 हजार रुपये, यानी कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
शिक्षकों ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी अजीतेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संकुल समन्वयक संजय चौहान इस लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

रंगे हाथ पकड़ाया अधिकारी
17 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षक को रिश्वत की रकम देने भेजा गया। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने पैसे लेकर अपने टेबल के दराज में रखे, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली।

कानूनी कार्रवाई शुरू
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी तुरंत शिकायत करें।

बरमकेला क्षेत्र में यह एसीबी की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। लंबे समय से संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिससे शिक्षक समुदाय में भारी नाराजगी थी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और जरूरी पहल बताया है।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...