कवर्धा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत जिले के 55 सड़क व 12 वृहद पुल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए कुल 166 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।
इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में 55 सड़क व 12 वृहद पुल का निर्माण होने से दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि बारहमासी पक्की सड़कें व पुल बनने से गाँवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और आपातकालीन सेवाएँ सुलभ होंगी। सड़कों के जाल से किसानों को अपनी उपज कृषि मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और जनजातीय अंचलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस चरण में विशेष रूप से आदिवासी, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों की असंबद्ध बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...
छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...
प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...