पशुपालन में नवाचार: किसानों ने सीखा हरे चारे को 'सायलेज' के रूप में सुरक्षित रखने का हुनर

Posted On:- 2026-04-10




महासमुंद (वीएनएस)। हरे चारे के सायलेज निर्माण एवं पशुपालन प्रबंधन की तकनीकी जानकारी प्रदान करने जिले के 30 कृषक पशुपालकों का शैक्षणिक भ्रमण टांक डेयरी फार्म, सेमरिया एवं शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, चंदखुरी में कराया गया। इस भ्रमण दल में 10 महिला कृषक भी शामिल रहीं।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने बताया कि भ्रमण के दौरान कृषकों को बारहों माह हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सायलेज निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सायलेज हरे चारे जैसे मक्का, ज्वार एवं बाजरा को हवा रहित किण्वन प्रक्रिया के माध्यम से संरक्षित करने की एक वैज्ञानिक विधि है, जो लगभग 40 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। यह चारा पौष्टिक एवं सुपाच्य होने के साथ पशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा इसे तैयार होने के बाद लगभग 2 वर्षों तक सुरक्षित रखकर उपयोग किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विकासखण्ड महासमुंद से 9, बागबाहरा से 7, पिथौरा से 4, बसना से 3 तथा सरायपाली से 7 कृषकों ने भाग लेकर सायलेज निर्माण संयंत्रों का अवलोकन किया। इनमें से 16 कृषकों का चयन सायलेज निर्माण हेतु किया गया है, जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 90 प्रतिशत अनुदान पर सायलेज निर्माण किट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा कृषकों को पशुपालन प्रबंधन की उन्नत तकनीकों से अवगत कराने हेतु शासकीय पशु प्रजनन केन्द्र, चंदखुरी का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय पाण्डेय द्वारा पशुओं के उचित रखरखाव, संतुलित आहार, पशुशाला की स्वच्छता, सुरक्षित दुग्ध दुहन विधि तथा गौवंशीय बछड़ों की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।




Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...